आगरालीक्स… आगरा में दिल दहला देने वाली घटना, जिठानी ने अपनी आठ महीने की गर्भवती देवरानी की चाकू से गला रेत कर की हत्या, इसके बाद खुद को भी चाकू मार लिया। जिठानी को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। गर्भवती की हत्या से कोहराम मचा हुआ है, पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के रकाबगंज के मोहल्ला मोहनपुरा में निशांत अपनी पत्नी शालिनी और छोटे भाई प्रशांत व उसकी पत्नी दुर्गेश के साथ रहते हैं। दुर्गेश आठ महीने की गर्भवती थी, शालिनी और दुर्गेश में काफी समय से विवाद चल रहा था, गुरुवार को विवाद बढने पर
शालिनी ने 8 माह की गर्भवती दुर्गेश को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
पेट में मार लिए चाकू
दुर्गेश की हत्या करने के बाद शालिनी ने अपनी पेट में चाकू मार लिया, चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए, कमरे में दुर्गेश का शव पडा हुआ था और उसके पास ही खुद से लथपथ शालिनी पडी हुई थी। पुलिस ने शालिनी को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोग भी घटना के बाद से स्तब्ध हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इस तरह की घटना क्यों हुई।