आगरालीक्स… आगरा की एसबीआई बैंक में कैश काउंटर से पांच लाख रुपये चोरी हो गए, ग्राहकों की भीड के बीच कैश चोरी होने से हडकंप मचा हुआ है, सीसीटीवी में किशोर और उसका साथी युवक कैश चोरी करते दिखाई दे रहे हैं।
गुरुवार को एसबीआई की किरावली ब्रांच में कैश काउंटर पर कैशियर सतेंद्र कुमार जैन पैसा जमा कर रहे थे। श्याम ट्रेडर्स की फर्म के कर्मी पैसे जमा करके गए थे। उसी दौरान काउंटर पर भीड़ लग गई। तभी एक किशोर कैश काउंटर के अंदर आ गया। वहां रखे छह लाख रुपये में से चुपचाप पांच लाख रुपये लेकर निकल गया।
उसका साथी काली शर्ट वाला युवक भी फोन पर बात करते हुए उसके पीछे-पीछे चला गया। कुछ ही देर बाद कैशियर को वहां से रुपये गायब दिखे, बैंक अधिकारियों के साथ पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर कैशियर सतेंद्र कुमार से पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज चेक किया।
वहीं क्षेत्राधिकारी अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव का कहना है कि बैंक वालों के अनुसार पांच लाख रुपये गायब है।
सीसीटीवी पफुटेज में दिखाई दे रहा किशोर
सीसीटीवी फुटेज में एक 14-15 वर्षीय किशोर कांउटर के भीतर जाते दिखा है। फुटेज की सभी एंगल से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।