आगरालीक्स.. आगरा उत्तर विधानसभा के चुनाव में 12 प्रत्याशी हैं, इस सीट पर रोचक मुकाबला होने जा रहा है, देखें कौन हैं प्रत्याशी, नामांकन पत्र क्यों किए गए निरस्त।
आगरा उत्तर विधानसभा सीट के उपचुनाव में नामांकन करने वाले 21 प्रत्याशियों में से नौ के नामांकन पत्र मंगलवार को जांच में खारिज कर दिए गए। रिटर्निग अफसर एसीएम द्वितीय ज्योति राय ने बताया कि राजू गुप्ता का नामांकन पत्र शपथ नहीं पढ़ पाने की वजह से खारिज किया गया। अन्य प्रत्याशियों के नामांकन पत्र कमियों की वजह से खारिज किए गए हैं। किसी ने दस्तखत नहीं किए तो किसी के प्रस्तावक कम थे।
पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा
रणवीर शर्मा, कांग्रेस
सूरज शर्मा, सपा (गठबंधन)
दिलीप कुमार बघेल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
राशिद अली, वंचित समाज इंसाफ पार्टी
रोहित, आदर्श समाज पार्टी
लक्ष्मी मित्तल, समान अधिकार पार्टी
मंजू शर्मा, निर्दलीय
राम ब्रज यादव, निर्दलीय
इदरीश, निर्दलीय
धर्मेद्र कुमार शर्मा, निर्दलीय
अनिल कुमार कुशवाह, निर्दलीय
इनके पर्चे हुए खारिज
सुरेखा यादव, ब्रज क्रांति दल
शैलेंद्र जैन, नेशनल यूथ पार्टी
दिनेश चंद्रा, राष्ट्रीय हंिदू सेना
भूपेंद्र कुमार, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
अंबेडकरी हसनूराम, निर्दलीय
विनीत अग्रवाल, निर्दलीय
मदन मोहन शर्मा, निर्दलीय
पुरुषोत्तम दास, निर्दलीय
राजू गुप्ता, निर्दलीय
इन वजहों से खारिज हुए पर्चे
प्रेक्षक और आरओ के समक्ष शपथ नहीं पढ़ सके।
प्रस्तावकों के अंगूठे के निशान आरओ के समक्ष नहीं लगवाए थे।
प्रस्तावक का विधानसभा क्षेत्र दूसरा था, जबकि निर्वाचन कार्यालय से दी गई सूची में उसे दूसरी विधानसभा क्षेत्र का निवासी दिखाया था।
सर्टिफाइड कॉपी और नामांकन पत्र में अलग-अलग भाग संख्या लिखना।
कई प्रत्याशियों के प्रस्तावक निर्धारित संख्या से कम थे।
नामांकन पत्र के सेट में सभी पेपरों पर दस्तखत नहीं किए।