आगरालीक्स… आगरा सुरक्षित सीट पर भाजपा और बसपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है, दोनों प्रत्याशियों में थोडा अंतर है, कभी भी रुझान बदल सकता है।
गुरुवार सुबह से मंडी समिति में मतगणना चल रही है, आगरा सुरक्षित सीट पर भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को 63278 वोट मिले हैं, उन्हें कडी टक्कर दे रहे बसपा के मनोज सोनी को 49716 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी करीब 13 हजार वोट से आगे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित को 3763 वोट मिले हैं।
फतेहपुर सीकरी से भाजपा के राजकुमार चाहर बहुत आगे
फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। भाजपा के राजकुमार चाहर को 102404 वोट मिले हैं, कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर 26602 वोट से दूसरे नंबर पर हैं और तीसरे नंबर पर गठबंधन के गुडडू पंडित को 22239 वोट मिले हैं। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर 76 हजार वोट से आगे हैं।
आगरा सुरक्षित सीट
भाजपा प्रो एसपी सिंह बघेल 63278
गठबंधन बसपा मनोज सोनी 49716
कांग्रेस प्रीता हरित 3763
फतेहपुर सीकरी सीट
भाजपा राजकुमार चाहर 102404
गठबंधन बसपा गुडडू पंडित 22239
कांग्रेस राजबब्बर 26602
आगरा उत्तर विधानसभा
भाजपा पुरुषोत्तम खंडेलवाल
गठबंधन बसपा सूरज शर्मा
कांग्रेस रणवीर शर्मा