आगरालीक्स …आगरा में कमिश्नर ने स्मार्ट सिटी के लिए बनाए गए आटोमेटिक स्मार्ट टॉयलेट में 5 रुपये का सिक्का डाला लेकिन गेट नहीं खुला। उन्होंने टॉयलेट का गेट न खुलने पर नाराजगी जताई, इसे सही कराने के आदेश दिए। शहर में अन्य जगहों बनी स्मार्ट टॉयलेट की जांच कराने के लिए भी कहा है।
गुरुवार दोपहर में कमिश्नर अनिल कुमार ने निरीक्षण किया। होटल ट्राइडेंट के पास आटोमेटिक स्मार्ट टॉयलेट का निरीक्षण किया। पांच रुपये का सिक्का डालने पर गेट नहीं खुला। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। दरवाजे को ठीक कराने के लिए कहा। स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया।
रोड किया चेक, लिए सैंपल
माल रोड का निरीक्षण किया। कई जगहों पर रोड की गुणवत्ता की जांच की गई। कोर कटवा कर देखा गया। फिर उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करवाए जा रहे कार्यो की जांच की। कार्य को तेजी से पूरा करने के आदेश दिए। फतेहाबाद रोड पर लाइटिंग का कार्य गुणवत्तापूर्ण कराने के लिए कहा।
इंटरनेट फोटो