आगरालीक्स ..आगरा की कीठम झील में आक्सीजन की कमी हो गई है, झील में मछलियां मरने लगी हैं। हालात बिगडने पर वन्य जीव विभाग ने कीठम में प्रदूषित पानी की आपूर्ति रोकने के लिए कहा है।
आगरा की कीठम झील में आगरा कैनाल से पानी आता है, यह आगरा कैनाल दिल्ली से आ रही है, 230 किलोमीटर लंबी आगरा कैनाल में पिछले दिनों से दिल्ली और हरियाणा की फैक्ट्री और सीवर का गंदा पानी बढ गया है। यह बदबूदार और केमिकल युक्त गंदा पानी कीठम में पहुंच रहा है, इससे कीठम झील के पानी में प्रदूषण की मात्रा बढने लगी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पानी में प्रदूषण का स्तर बढने से घुलनशील आक्सीजन की कमी होने लगी है, यह पानी जलीय जीवों और वनस्पति के लिए जहरीला होने लगा है।
मछलियों की मौत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार शाम को कीठम झील में मछलियों की मौत होने लगी है। इसके पीछे झील के पानी में घुलनशील आक्सीजन की कमी बताई जा रही है, यह कमी इतनी अधिक हो गई है कि मछलियां मरने लगी हैं। वन्य विभाग की टीम ने झील के पानी के नमूनों की जांच करने के साथ ही म्रत मछलियों का पोस्टमार्टम कराया। इसमें मौत का कारण आक्सीजन की कमी आया है, इसके बाद से खलबली मची हुई है। वन्य जीव विभाग ने सिचाई विभाग से कीठम में आगरा कैनाल से हो रहे प्रदूषित पानी की रोकथाम के लिए कहा है।