आगरालीक्स.. आगरा के होटल में ठहरे जिला पंचायत और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर किडनैप करने की कोशिश, दो अरेस्ट किए गए हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।
आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर घमासान मचा हुआ है। ऐसे में एक बडा मामला सामने आया है। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य जनक सिंह पुत्र धीनदयाल निवासी जैनपुरा फतेहपुर सीकरी कई दिनों से होटल पीएल पैलेस, संजय प्लेस में ठहरे हुए थे। वे यहां कमरा नंबर 404 में थे। आरोप है कि शनिवार रात 10 15 बने दो लोगों ने कमरे का गेट खटखटाया। गेट खोलने पर उन्होंने पूछा कि तुम ही जनक सिंह हो, हां कहने पर खींचकर ले जाने लगे। उन दोनों को धक्का देकर गेट अंदर से बंद कर लिया। पांच मिनट बाद दोबारा गेट खोलने की कोशिश की गई।
सिक्योरिटी और परिचितों की मदद से पकडे गए दोनों युवक
जिला पंचायत सदस्य जनक सिंह का आरोप है कि दोनों युवकों ने दोबारा गेट खोलने की कोशिश की, इस पर सिक्योरिटी को आवाज लगाई और परिचितों को फोन कर बुला लिया। सिक्योरिटी और परिचितों की मदद से दोनों को पकड लिया गया।
पुलिस कर रही जांच, अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर विवाद

पकडे गए युवकों ने अपना नाम सतीश बघेल पुत्र जयपाल सिंह निवासी ए 585 ट्रांस यमुना कॉलोनी और पंकज कुमार पुत्र उमेश चंद्र निवासी ए 577 ट्रांस यमुना कॉलोनी बताया है। इन दोनों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल हैं, इस कुर्सी को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है। गुटबाजी के बाद ताख्तापलट की तैयारी होने लगी है, इस दिशा में भी जांच चल रही है।