आगरालीक्स.. आगरा में आश्रम में बहनों के साथ छेडछाड और रेप के आरोप में आश्रम संचालक भगवान सिंह (40) को अरेस्ट किया है। वह रात में महिलाओं को अपने पास बुलाता था, उन्हें पीछे से पकडकर प्यार भरी बातें करने के बाद छेडछाड करता था। आश्रम में रह रही एक महिला ने उसका विरोध किया, हंगामा करने के बाद आश्रम संचालक को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
आगरा में ओम शांति आश्रम, रेणुका धाम रुनकता में संचालित है। यहां शांति की खोज में घर से निकली महिलाएं पहुंचती हैं, आश्रम में कई महिलाएं रह रहीं थी, यह कई साल पुराना आश्रम है। आश्रम में चार साल से रह रही महिला ने आश्रम संचालक भगवान सिंह की करतूत को बेनकाब कर दिया।
भागकर बचाई इज्जत
आश्रम में रह रही एक महिला सेविका की मदद से आश्रम संचालक पकडा गया, महिला सेविका ने बताया कि वह उसे बहुत दिनों से परेशान कर रहा था, सोमवार रात को वह कमरे से कपडे लेने गई। आश्रम संचालक ने उसे पकड लिया और कहने लगा कि तुमसे बहुत प्यार करता हूं। इस पर महिला सेवका ने उसे आडे हाथ लिया और इज्जत बचाने के लिए आश्रम से भागकर पास के घरों में पहुंची। वहां लोगों को आश्रम संचालक की काली करतूत की जानकारी दी। स्थानीय लोगों की मदद से आश्रम संचालक को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया।
कई सालों से कर रहा काली करतूत
महिला सेवका ने बताया कि ओम शांति के दो आश्रम हैं, आश्रम संचालक द्वारा महिलाओं से संपर्क कर उन्हें उनके परिवार वालों के खिलाफ भडका दिया जाता है, इससे वे घर छोडकर शांति की तलाश में आश्रम में आ जाती हैं। महिला सेविकाएं सफेद कपडे में रहती हैं, उनकी कमजोरी पकडकर आश्रम संचालक छेडछाड और रेप करता है। वह यह कई सालों से कर रहा है, क्योंकि महिलाएं अपना घर छोडकर आई हैं, इसलिए वे आश्रम से जान नहीं सकतीं। आश्रम संचालक की काली करतूत का विरोध करने वाली महिलाओं को वह आधी रात को बाहर निकाल देता है, इससे मजबूरी में वह आश्रम संचालक की काली करतूत का शिकार हो रही हैं।