आगरालीक्स… आगरा में रोटेरियन ने कहा कि दोस्ती से शुरू हुआ सफर अब समाज सेवा के क्षेत्र में कीर्तमान स्थापित कर रहा है। बुधवार को रोटरी क्लब ऑफ आगरा नार्थ द्वारा होटल क्लार्क शिराज में आयोजित अवेयरनेस ऑफ हिस्टोरिक ट्रेजरार ऑफ आगरा व रोटरी फैलोशिप और फ्रेन्डशिप पर गोष्ठी आयोजित की गई। डॉ तरुन शर्मा ने कहा कि आगरा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत वाला शहर है। पाषाण काल के अवशेषों से लेकर वैदिक ऋषियों की तपोभूमि रहा आगरा भगवान श्रीकृष्ण व जैन तीर्थकर अरिष्टनेमि से भी सम्बंधित है। प्राचीन काल से लेकर मध्यकाल और वर्तमान तक आगरा सम्पूर्ण भारत में आवागमन के लिए जंक्शन प्वाइंट है। अकबर के समय में आगरा एक विश्व स्तरीय शहर बन गया था। मुगल काल में आगरा वास्तुकला व अन्य कलाओं से सम्वृद्ध हुआ और दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई।

मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष अरुण जैन ने कहा कि दोस्ती के साथ शुरु हुआ रोटरी का सफर समाज में सेवा कार्य करने के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना। दोस्ती से ही मदद की भावना बनती है। पीलीभीत से पधारे विशिष्ट अतिथि सतीश जैसवाल ने कहा कि फ्रेंडशिप, फैलोशिप व समाज सेवा रोटरी का मुख्य आधार है। प्रत्येक रोटेरियन को समाज के हर वर्ग के लिए उनकी आवश्यकतानुसार उत्थान के लिए प्रयत्नशील रहते हुए विकास करना चाहिए। मंडलाध्यक्ष नोमिनी मुकेश सिंघल ने अच्छे लोगों को सेवा कार्य का जज्बा बढ़ाने के लिए रोटरी से जुड़ने का आह्वान किया। इससे पूर्व क्लब के अध्यक्ष डॉ. मनोज रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व रोटरी फैलोशिप में होने वाले कार्यों की जानकारी दी। क्लब के कार्यकलापों की जानकारी सचिव सुमन भास्कर ने दी। संचालन जयदीप ग्रोवर ने व धन्यवाद डॉ. जीसी सक्सेना ने दिया। कार्यक्रम में आगरा, मथुरा, वृन्दावन, हाथरस, फिरोजाबाद, शिकोहाबादसे आए 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष राम नारायण अग्रवाल, नरेश सूद, शिवराज भार्गव, डॉ. एसके राजू, लक्ष्मीकांत बंसल, प्रमुख रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में राज राजन बंसल, नरेन्द्र बंसल, पीएन अस्थाना, राकेश, दीपा रावत, रचिका जैन का सहयोग रहा।