आगरालीक्स ..आगरा में ताजमहल देखने आए पर्यटकों ने हंगामा किया, टर्न स्टाइल गेट बंद हो गया, इससे पर्यटक टिकट लेने के बाद भी ताजमहल में प्रवेश नहीं कर सके। बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बाद ही पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश मिला।
आगरा में बुधवार को आंधी के साथ बारिश हुई थी, इससे ताजमहल की बिजली गुल हो गई। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से ताजमहल में नई व्यवस्था लागू करते हुए टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश दिया जा रहा है, यह आटोमेटिक गेट हैं, टिकट के साथ दिए जा रहे टोकन स्कैन करने के बाद गेट खुलते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाम पांच बजे ताजमहल परिसर की बिजली गुल हो गई, इससे टर्न स्टाइल गेट बंद हो गए, लाइन में लगे पर्यटकों ने गेट न खुलने पर हंगामा कर दिया।
बिजली आपूर्ति होने के बाद खुले गए
काफी देर बाद बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बाद टर्न स्टाइल गेट खुले, इसके बाद ही पर्यटक शांत हुए। मीडिया से अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार का कहना है कि बिजली गुल होने के बाद चार पांच घंटे बैकअप से काम चला, इसके बाद गेट बंद हो गया, बिजली आते ही गेट ने काम करना शुरू कर दिया।