आगरालीक्स… आगरा में सख्ती के बाद भी पॉलीथिन पर रोक नहीं लग रही है। अब 58 कुंतल पॉलीथिन जब्त की है। टीम की कार्रवाई का पूर्व पार्षद ने विरोध किया और हंगामा कर दिया, पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को खदेडा।
गुरुवार को नगर निगम की टीम ने सीआर आयल मिल, मोती लाल नेहरू रोड विजय नगर स्थित दुर्गेश प्लास्टिक भंडार पर छापा मारा। 58.50 कुंतल पॉलीथिन कैरीबैग बरामद किए गए। निगम की कार्रवाई का एक पूर्व सभासद ने विरोध किया। पूर्व सभासद और समर्थक निगम के अफसरों से भिड़ गए। जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा। सहायक नगरायुक्त अनुपम शुक्ला ने बताया कि दुर्गेश प्लास्टिक भंडार से आगरा मंडल में पॉलीथिन कैरीबैग की आपूर्ति होती थी। दो दिन पूर्व बड़ी मात्र में कैरीबैग मिलने की शिकायत मिली थी। संजीव अग्रवाल पर तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
टीम ने जब्त लगाया 50 हजार का जुर्माना
निगम की दूसरी टीम ने कर्नल एके सिंह, जितेंद्र सिंह की अगुआई में वजीरपुरा रोड स्थित अपोलो फूड्स में छापा मारा। टीम ने 8.50 कुंतल प्लास्टिक ग्लास जब्त किए गए। यहां से शहर भर की दुकानों को ग्लास की आपूर्ति होती थी। संचालक चरन सिंह से पचास हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
फाइल फोटो