आगरालीक्स …आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अविश्वास प्रस्ताव आया है, 12 जुलाई को मतदान होगा, इसके पहले आए अविश्वास प्रस्ताव में वर्तमान अध्यक्ष को कुर्सी छोडनी पडी थी।
गुरुवार को जिला पंचायत के 28 सदस्यों ने डीएम एनजी रवि कुमार को अविश्वास प्रस्ताव के लिए शपथ पत्र मय नोटरी दिया है। डीएम ने बहस और आवश्यक होने पर मतदान के लिए 12 जुलाई निर्धारित की है।
जिला पंचायत में कुल 51 सदस्य हैं, दोनों पक्ष अपने पास बहुमत का दावा कर रहे हैं।
सपा सरकार के जाते ही आ गया था अविश्वास प्रस्ताव
जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर सपा की कुशल यादव थी, सपा सरकार के जाने के बाद भाजपा सरकार बनते ही उठा पटक शुरू हो गई। अविश्वास प्रस्ताव के बाद सपा की कुशल यादव को कुर्सी छोडनी पडी और
भाजपा खेमे से प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल अध्यक्ष बन गए।