आगरालीक्स …आगरा में भीड द्वारा पीट पीट कर तबरेज अंसारी झारखंड की हत्या करने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव, दुकानें बंद कराने पर बवाल। बडी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
झारखंड के धतकिडीज गांव में तबरेज अंसारी (22) को बाइक चुराने के शक में बुरी तरह पीटा गया था इसके बाद 23 जून को एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी. पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल तथा कुछ अन्य वस्तुएं बरामद की गई थीं. इसके विरोध में सोमवार को समुदाय विशेष के लोग पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्हें पुलिस ने सदर भटटी चौराहे पर रोक दिया और वहीं प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन ले लिया गया।
दुकानें बंद कराने पर हुआ बवाल
ज्ञापन देने के बाद लौट रहे प्रदर्शनकारियों ने दुकानें बंद कराना शुरू कर दिया, दुकानदारों के विरोध करने पर हंगामा होने लगा। पुलिस को आती देख प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया, बडी संख्या में पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों को खदेडा गया।