आगरालीक्स.. आगरा में मंटोला में हुए बवाल के 12 घंटे बाद एसएसपी और डीआईजी का तबादला, छह मुकदमे दर्ज किए गए हैं, बबलू कुमार नए एसएसपी आगरा होंगे।
सोमवार को झारखंड में भीड द्वारा पीट पीट कर तरबजे की हत्या के विरोध में आगरा में प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट ज्ञापन देने पहुंचे। यहां से लौटते समय दुकानों को बंद कराने लगे, इससे बवाल हो गया, दोनों तरफ से पथराव होने लगा, पुलिस पर भी पथराव किया गया।
22 आईपीएस के तबादले
सोमवार देर रात 22 आइपीएस की तबादला सूची जारी की गई। ए.सतीश गणोश आइजी रेंज आगरा एवं बबलू कुमार एसएसपी आगरा होंगे। डीआइजी आगरा रेंज लव कुमार को उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं बनाया गया है। एसएसपी आगरा जोगेंद्र कुमार को पीएसी एटा भेजा गया है।
नवागत एसएसपी बबलू कुमार वर्ष 2009 बैच के आइपीएस हैं। वर्तमान में सेना नायक चार बटालियन पीएसी प्रयागराज थे नवागत आइजी रेंज ए. सतीश गणोश पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन थे।
तैनाती के 23 वें दिन तबादला
एसएसपी अमित पाठक की जगह आगरा के एसएसपी जोगेंद्र कुमार बनाए गए थे, तबादले के 23 वें दिन उनका तबादला हो गया। आईपीएस जोगेंद्र कुमार को सेनानायक 23 वीं पीएसी एटा बनाया गया है।

