आगरालीक्स… आगरा में इनर रिंग रोड टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों से मारपीट और फायरिंग में सांसद डाॅ राम शंकर कठेरिया और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के इनर रिंग रोड पर टोल प्लाजा हैए आगरा के खंदारी परिसर में रह रहे इटावा सांसद और एससी आयोग के अध्यक्ष डाॅ राम शंकर कठेरिया काफिले के साथ शनिवार अल सुबह इटावा जा रहे थे। टोल प्लाजा प्रभारी अनुपम सिंह की तहरीर के अनुसारए शनिवार सुबह 3 45 बजे इटावा सांसद डाॅ राम शंकर कठेरिया का काफिला टोल प्लाजा पर पहुंचाए उनके टोला प्लाजा से होकर जाने की कोई सूचना नहीं थी। उनके काफिले में पांच छोटी गाडी और एक बस थी। टोल कर्मी ने एक एक गाडी को निकालने के लिए कहाए इसे लेकर विवाद हो गयाए आरोप है कि सांसद डाॅ राम शंकर कठेरिया के सुरक्षा कर्मियों ने पीटना शुरू कर दिया। मीडिया से सीओ अनुपम सिंह का कहना है कि टोलकर्मी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
डंडों से पीटा, की फायरिंग
तहरीर में आरोप लगाए हैं कि जब सांसद डाॅ राम शंकर कठेरिया से कहा कि वे आपको जानते हैंए आपकी गाडी निकलवा रहे हैंए इसके बाद भी सुरक्षा कर्मी नहंी माने और डंडे से पीटते रहे। फायरिंग भी कीए इस मामले में थाना एत्मादपुर में तहरीर दी हैए सीसीटीवी भी उपलब्ध कराया है। इस मामले में एससी आयोग के अध्यक्ष, इटावा के सांसद डाॅ राम शंकर कठेरिया और एक अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि रहनकला में टोल प्लाजा पर हुए मामलें में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडिया
टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैए मीडिया रिपोर्ट के अनुसारए यह वीडियो इनर रिंग रोड टोल प्लाजा का है और इटावा सांसद डाॅ राम शंकर कठेरिया के सुरक्षा कर्मी मारपीट कर रहे हैं।



सांसद ने टोलकर्मी के खिलाफ दी तहरीर
इस मामले में सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया की तरफ से सीओ एत्मादपुर को तहरीर दी गई है। इसमें आरोप लगाया है कि टोलकर्मियों ने हमला किया, बचाव में सुरक्षा कर्मियों को हवाई फायरिंग करनी पडी। सुरक्षा कर्मी विपिन कुमार और पिंकू उपाध्याय के हाथ में चोट आई है।
