आगरालीक्स ..आगरा के कैलाश घाट पर गंगास्नान कर सकेंगे, बुलंदशहर से आगरा आ रहे गंगाजल से कैलाश घाट पर स्नान होगा, इसके बाद यह जल यमुना में मिल जाएगा। इसके लिए कैलाश पर एक पक्का घाट बनाया जाएगा।
बुलंदशहर से आगरा के कैलाश घाट तक 130 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है। इससे 375 एमएलडी गंगाजल आगरा आ रहा है, इस गंगाजल से आगरा में घर घर पानी की आपूर्ति की जा रही है। मगर, 375 में से 354 एमएलडी गंगाजल ही सिकंदरा और वाटरवक्र्स प्लांट से शहर में सप्लाई हो सकेगा। इसके बाद भी 21 एमएलडी गंगाजल बचेगा, इस गंगाजल से लोग स्थान कर सकेंगे।
ऐसे करेंगे गंगाजल से स्नान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 21 एमएलडी गंगाजल कैलाश घाट पर इस्तेमाल किया जाना है, इसके लिए कैलाश घाट पर पक्का घाट बनाने के साथ फव्वारा लगाया जाएगा। बुलंदरशहर पाइप लाइन से आ रहा गंगाजल कैलाश घाट फव्वारा तक पहुंचेगा। इस फव्वारा से लोग कैलाश के पक्के घाट पर गंगास्नान कर सकेंगे। इसके बाद यह 21 एमएलडी गंगाजल यमुना में मिल जाएगा।