आगरालीक्स.. आगरा में एसएसपी कार्यालय पहुंचा युवक अपनी मां, बहन और भाभी के साथ केरोसीन का तेल डालकर आत्मदाह करने लगा, उसे पुलिस ने बमुश्किल रोका, पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है।
आगरा में 15 दिसंबर 2018 को होली पब्लिक स्कूल के सामने प्रोपर्टी डीलर बबलू यादव की बाइक सवारों ने ताबडतोड गोली चलाकर हत्या कर दी थी, बबलू अपने बेटे को छोडने स्कूल जा रहा था, हत्यारे सीसीटीवी में कैद हो गए थे लेकिन आठ महीने बाद भी हत्यारों का पता नहीं चला है। परिजन हत्याकांड के खुलासे के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
एसएसपी कार्यालय के बाहर केरोसीन का तेल डाला
बबलू हत्याकांड का खुलासा न होने पर बबलू यादव का भाभी अपनी मां, भाभी और बहन को साथ लेकर एसएसपी कार्यालय कलक्ट्रेट पहुंचा। वे तीन कटटी में करोसीन का तेल लाए थे, एसएसपी कार्यालय के बाहर बबलू के भाई ने खुद पर केरोसीन का तेल उडेल लिया, इसके बाद उसकी बहन ने खुद पर और मां के साथ भाभी पर भी केरोसीन का तेल डाल दिया। इससे हडकंप मच गया, पुलिस ने उन्हें आत्मदाह करने से रोका। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है।