आगरालीक्स.. आगरा में जम्मू कश्मीर से 30 बंदी विशेष विमान से आगरा पहुंचे, उन्हें आगरा में सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। आगरा की सेंट्रल जेल में 56 बंदी शिफ्ट किए जा चुके हैं। इन्हें कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है।
आगरा सेंट्रल जेल में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद 26 बंदियों को आगरा की सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। इन्हें अलग से बैरक में रखा गया है, इसके बाद जम्मू कश्मीर से गुरुवार को 30 बंदी विशेष विमान से आगरा आए। इन्हें कडी सुरक्षा के बीच आगरा की सेंट्रल जेल में रखा गया है। इसमें जम्मू कश्मीर के अलगाववादी और वहां की जेल में बंद बंदी हैं, सुरक्षा कारणों से जम्मूकश्मीर से बंदियों को आगरा सहित कई शहरों की सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है।