आगरालीक्स… आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, एक की मौत, क्रेटा कार खंभे से टकराने के बाद पलट गई, हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।
गुरुवार को फैज़ाबाद के टेंट कारोबारी आदिल पुत्र मुहम्मद याकूब, मुहम्मद शाहिद पुत्र मु.इस्लाम निवासी कंधारी बाजार केंट फैज़ाबाद तथा रवि पुत्र श्रीनिवास झारखंडी अयोध्या के साथ अपनी हुंडई क्रेटा कार के आगरा जा रहे थे। दोपहर में क्रेटा कार पोल से टकराने के बाद पलट गई। इससे चीख पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कार चालक रजनीश पुत्र सीताराम निवासी रामनगर अयोध्या की मौके पर मौत हो गयी। घायलों को सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया है।