आगरालीक्स ..आगरा के जवाहर पुल पर दौडती कैब बनी आग का गोला, कुछ ही देर में कार जलकर स्वाह हो गई। जवाहर पुल पर यातायात रोकना पडा।
गुरुवार देर रात टूंडला से वाटर वर्क्स की ओर आ रही कैब जवाहर पुल पर जल उठी। कार के ड्राइवर ने किसी तरह कार से कूदकर जान बचाई। पुल पर चढ़ते ही कार में आग लग गई।तीस मिनट तक पुल पर यातायात रोका गया। कार को सुनील सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी सिकंदरा चला रहा था। वह अपनी बुआ कपूरी को टूंडला छोड़कर लौट रहा था।उनकी यह कार ओला कैब के रूप में चलती है। सुनील ने बताया कि उसकी बुआ आगरा के उपाध्याय नर्सिंग होम में भर्ती थीं छुट्टी मिलने पर वह उनको टूंडला छोड़ने गया था। पुल पर चढ़ते ही कार में स्पार्किंग होने लगी। इससे आग लग गई।