आगरालीक्स ..आगरा में भारी विरोध के बीच नगर निगम की टीम ने 11 डेयरी को बंद करा दिया। 23 पशु जब्त किए गए।
आगरा में शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने सुबह 11 बजे टीम न्यू आगरा थाना पहुंची, नगला पदी में दो, पटपरी चौराहा पर दो, विद्यानगर में एक, बसंत विहार में पांच, लश्करपुर में एक डेयरी को बंद कराया। डेयरी को बंद कराने के दौरान पशुपालकों और उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। नगर निगम की गाड़ी के सामने आ गए। कर्मचारियों से पशुओं को छीनने का प्रयास किया, पुलिस की सख्ती के बाद डेयरी बंद करा दी गईं। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, नगर निगम डॉ. योगेश शर्मा का कहना है कि जब्त किए गए 23 पशुओं में 18 भैंस और पांच गाय हैं। उन्हें दीवानी स्थित कांजी हाउस में रखा गया है। अगर पशुपालक शहर से बाहर डेयरी को शिफ्ट करने का शपथ पत्र नगर निगम में जमा करते हैं तो जानवर को छोड़ दिया जाएगा। पशुपालक को प्रति पशु के हिसाब से दो हजार रुपये जुर्माना अदा करना पड़ेगा।
760 डेयरी हैं आगरा में
आगरा शहर में 760 डेयरियां हैं जिसमें दस हजार के करीब पशु हैं। दस हजार में 7500 भैंस और 2500 गाय हैं।