आगरालीक्स.. तेलंगाना एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, फरीदाबाद के पास दौडती तेलंगाना एक्सप्रेस की दो बागियों से आग की लपटें उठने से मची अफरा तफरी।
गुरुवार को हेदराबाद से चलकर दिल्ली जा रही तेलंगाना एक्सप्रेस की पेंट्री कार से सुबह आठ बजे आग की लपटें उठने लगी, उस समय ट्रेन फरीदाबाद स्टेशन के पास थी। ट्रेन को रोक दिया, आग पेंट्री कार से एसी कोच में फैल गई, आग की लपटें तेज होने से यात्री दहशत में आ गए, यात्रियों को कोच से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इससे कुछ देर के लिए रेल यातायात बाधित रहा।