आगरालीक्स.. आगरा में एक महिला की अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसके पति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, दो मिनट की वीडियो में महिला बिस्तर पर निर्वस्त्र दिखाई दे रही है, यह वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ थाना ताजगंज में तहरीर दी है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला के अश्लील वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहे हैं, महिला का आरोप है कि यह वीडियो उसके पति ने ही बनाए हैं। महिला का कहना है कि पति ने जूस में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया, निर्वस्त्र करने के बाद बेहोशी की हालत में वीडियो बना लिए। महिला अपने मायके चली गई, इससे गुस्से से तमतमाए युवक ने अपनी पत्नी के अश्लील वीडियो सोशल साइट पर अपलोड कर दिया, अपने दोस्तों को भेज दिए।
पुलिस कर रही जांच
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला की आठ साल पहले शादी हुई है, उसकी एक बेटी है, पति द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर सोशल साइट पर अपलोड करने के मामले की पुलिस जांच कर रही है।