आगरालीक्स.. आगरा में दो दवा के थोक कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त, मालवा ट्रांसपोर्ट पर पकडी गई दवाओं के मामले में कार्रवाई, एक का लाइसेंस किया गया सस्पेंड।
आगरा में नौ जुलाई को औषधि विभाग की टीम ने मालवा ट्रांसपोर्ट पर छापा मारा था, टीम ने बडी मात्रा में कपफ सीरप पकडे थे। ये कफ सीरप एचबी इंटरप्राइजेज संजय प्लेस, हर्ष एजेंसी गोगिया मार्केट और एके एंटरप्राइजेज कर्मयोगी द्वारा मंगाए गए थे, औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि इतनी बडी मात्रा में कफ सीरप मंगाए गए लेकिन इन्हें रखने की जगह नहीं थी। आशंका है कि कपफ सीरप का नशे के लिए इस्तेमाल हो रहा था, इस मामले में हर्ष एजेंसी और एचबी इंटरप्राइजेज का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। एके इंटरप्राइजेज का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
यह था मामला
ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि काफी समय से हॉकर द्वारा मालवा ट्रांसपोर्ट, शाहदरा के माध्यम से अवैध दवा की सप्लाई करने की सूचना मिल रही थी, इस सूचना पर मंगलवार रात को मालवा ट्रांसपोर्ट पर छापा मारा गया। ट्रांसपोर्ट कंपनी का मालिक मोहित गोयल मौके पर नहीं मिला। ट्रांसपोर्ट कंपनी से 60 लाख की कीमत के खांसी के सीरप फेंसीडिल मिले हैं, इन सीरप का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है और ब्लैक में बिकते हैं, हालांकि इन सीरप के ई वे बिल दिखा दिए गए लेकिन इनकी कहां सप्लाई की जा रही थी, इसकी जानकारी मांगी गई है। ट्रांसपोर्ट कंपनी से 20 लाख कीमत की एंटीबायोटिक दवाएं और सैंपल की दवाएं मिली हैं, इसमें से कुछ दवाएं संदिग्ध हैं। इन दवाओं के सैंपल लिए गए हैं।