आगरालीक्स.. आगरा की आयकर अपर आयुक्त की सेप्सिस से मौत हो गई, उन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
आगरा के दयालबाग निवासी आगरा व मथुरा की आयकर अपर आयुक्त बेलू सिन्हा को कई दिनों से बुखार था। शुक्रवार रात आठ बजे गंभीर हालत में उन्हें रेलवे डॉक्टर ने शहीद नगर स्थित उपाध्याय हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि अपर आयकर आयुक्त बेलू सिन्हा को सेप्सिस होने पर भर्ती किया गया। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया, शनिवार सुबह करीब नौ बजे निधन हो गया। हॉस्पिटल में उनके पति व बच्चों के अलावा अधिकारी मौजूद रहे।