आगरालीक्स ..आगरा में आज से गणपति बप्पा मोरया गूंजेगा, रात तक गणेश प्रतिमा खरीदने के लिए भीड लगी रही, जाने मुहूर्त का समय।
आगरा में सोमवार को गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इसके लिए सुल्तानगंज की पुलिया पर गणेश प्रतिमा खरीदने वालों की रविवार रात तक भीड लगी रही।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार पीले वस्त्र पर चावल का स्वास्तिक बनाकर उस पर भगवान श्रीगणेश जी को स्थापित करें। गणेश जी को विशेष रूप से हरी दुर्वा चढ़ायें, घी का दीपक जलाए। मोदक पंच मेवा, पांच फलों का भाग लगाए। नारियल, तांबुल व कमल गट्टे, सुपारी व लांग इलायची आदि चढ़ाए।
गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त
सुबह – 06.22 से 07.30 बजे तक
सुबह – 09.00 से 10.30 बजे तक
दोपहर – 03.50 से 05.00 बजे तक