आगरालीक्स… आगरा का एक कारोबारी साथी और पडोसी कारोबारियों के करोडों रुपये हडप कर गायब हो गया है, इससे कारोबारी परेशान हैं। कारोबारी ने 40 लोगों से पैसे लिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बल्केश्वर निवासी एक कारोबारी की न्यू आगरा और संजय प्लेस में दो फर्म हैं। उसने कुछ लोगों को अपने कारोबार में साझीदार बनाने का लालच दिया। कुछ लोगों से अपने फ्लैट आदि का सौदा करने के नाम पर पेशगी में लाखों रुपये ले लिए। छह महीने बाद लोगों ने मुनाफा होने के बारे में जानकारी की और फ्लैट का बैनामा करने की कहा तो व्यवसाई टालमटोल करने लगा।
26 अगस्त से गायब
26 अगस्त को रातोंरात अपना सामान बांधकर मकान खाली करके गायब हो गया। कारोबारी को पैसे देने वालों ने व्यवसाई के भाई से उसके बारे में जानकारी की। भाई ने उससे पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद पीड़ितों ने उसे खोजना शुरू किया। पीड़ित अब दो दिन से व्यवसाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को चौकी के चक्कर काट रहे हैं।