आगरालीक्स.. आगरा में रुट डायवर्ट किया गया है, खबर पढने के बाद ही घर से निकलें, जाम में फंस सकते हैं।
आगरा में सोमवार और मंगलवार को दुर्गा मूर्ति विसर्जन होगा, इसके लिए बडी संख्या में लोग मां के जयकारे लगाते हुए ढोल नगाडे के साथ यमुना के घाट पर पहुंचेगे। एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार के अनुसार सोमवार सुबह छह से मंगलवार मूर्ति विसर्जन की समाप्ति तक रूट डायवर्ट किया गया है।
वाटरवर्क्स चौराहा से यमुना किनारा होते हुए शमशान घाट चौराहे तक सभी प्रकार के भारी और हल्के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
यमुना एक्सप्रेस वे से ताजमहल और ग्वालियर जाने वाले वाहन इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।
यमुना किनारे से डायवर्ट किए गए सवारी वाहन एमजी रोड और रिंग रोड से आ जा सकेंगे।
स्ट्रैची ब्रिज, अंबेडकर पुल से यमुना किनारा रोड की ओर कोई वाहन नहीं आएगा।
बिजलीघर चौराहे से कोई भी रोडवेज, टूरिस्ट व कामर्शियल वाहन आगरा फोर्ट से हाथीघाट नहीं जाएंगे।
विक्टोरिया पार्क से कोई भी बड़ा वाहन बस, ट्रैक्टर, डीसीएम यमुना किनारा की ओर नहीं जाएंगे।