Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ UPPSC selected candidates of Agra: Stuti singh Deputy SP, Komal Jail superintendent
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

UPPSC selected candidates of Agra: Stuti singh Deputy SP, Komal Jail superintendent

321

आगरालीक्स.. आगरा की बेटियों ने यूपीपीएससी में परचम लहराया है, स्तुति सिंह डिप्टी एसपी, कोमल जेल सुपरटेंडेंट के पद पर चयन के साथ ही कई अभ्य​र्थियों का चयन हुआ है।

स्तुति सिंह का डिप्टी एसपी के पद पर चयन
शहर की लॉयर्स कॉलोनी निवासी स्तुति का यूपीपीएससी में ये दूसरा प्रयास था। इससे पहले वह 2016 में भी परीक्षा दे चुकी हैं। स्तुति ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से बॉटनी में बीएससी ऑनर्स किया है।

हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई आगरा के सेंट पैटिक जूनियर कॉलेज से की है। स्तुति ने बताया कि तैयारी के दौरान वह रोजाना दस घंटे पढ़ाई करती थीं। परीक्षा के समय 16 घंटे तक पढ़ाई की है। वह आइएएस ऑफिसर बनना चाहती हैं।
कोमल का जेल सुपरटेंडेंट के पद पर चयन
शहर के सूर्यनगर निवासी कोमल का जेल सुपरटेंडेंट के पद पर चयन हुआ है। कोमल ने होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा से इंटर तक की पढ़ाई की है।

इसके बाद डीईआइ से बीबीएम और एमबीए की है। पिता ज्ञानचंद्र मंगलानी बिजनेसमैन हैं, जबकि मां ऊषा मंगलानी हाउस वाइफ हैं। कोमल ने बताया कि उन्होंने 2013 से 2016 तक सिविल की तैयारी की थी। वह आइएएस के इंटरव्यू तक भी पहुंची हैं, लेकिन फाइनल लिस्ट में सात नंबर कम रहने से चयन नहीं हुआ। कोमल ने बताया कि यूपीपीएससी का ये उनका चौथा अटेंप्ट था। वह आइएएस बनना चाहती हैं और इसके लिए प्रयास जारी रखेंगी।
सरिता का नायब तहसीलदार पद पर चयन
कमलानगर की रहने वाली सरिता का नायब तहसीलदार पद पर चयन हुआ है। सरिता ने श्री सनातन धर्म गल्र्स इंटर कॉलेज से इंटर तक की पढ़ाई की है। हाईस्कूल में 68 और इंटर में 70 फीसद अंक आए थे। आरबीएस कॉलेज में एमएससी बायोटेक की पढ़ाई के बाद उन्होंने वर्ष 2015 से सिविल परीक्षाओं के लिए तैयारी शुरू की थी। पिता कुंवर साहब किसान और मां सावित्री देवी गृहिणी हैं।
आशीष का कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर पद पर चयन
शहर के पश्चिमपुरी निवासी आशीष का चयन कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर के पद पर हुआ है। आशीष माथुर के पिता केशव दयाल माथुर पीएनबी बैंक में सीनियर मैनेजर हैं। मां मीना भारती गवर्नमेंट शिक्षक। आशीष ने बताया कि उन्होंने सिंपकिंस से हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई की है। इसके बाद एनआइटी, श्रीनगर से बीटेक करने के बाद उनका प्लेसमेंट टाटा मोटर्स में हो गया था। इस समय वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। दूसरा प्रयास में सफलता हासिल करने वाले आशीष ने बताया कि उन्होंने जॉब के दौरान ही सिविल परीक्षा की तैयारी की थी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!