आगरालीक्स ..आगरा के आसमान से आज अमृत बरसेगा, रोग-दोष खत्म हो जाएंगे, अस्थमा रोगियों को दवा दी जाएगी। ताजमहल पर चमकी देखने के लिए पर्यटक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शरद पूर्णिमा पर गुरुद्वारा गुरु का ताल में श्वांस, दमा, अस्थमा के मरीजों को निशुल्क दवा का वितरण किया जाएगा। नंदलाल समागम हॉल में संत बाबा प्रीतम सिंह द्वारा खीर का वितरण होगा। दवा का वितरण शाम छह बजे से शुरू हो जाएगा, जो रात नौ बजे तक चलेगा। पंचवटी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में कीर्तन होगा। राधा कृष्ण मंदिर नेहरू नगर में कार्यक्रम होंगे। मन:कामेश्वर महादेव मंदिर में देर रात तक भजन कीर्तन होगा।