आगरालीक्स.. आगरा के सेंट एंथनीज, सेंट पेट्रिक्स, सेंट फेलिक्स, सेंट पॉल्स सहित स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, पढे कब पढे जाएंगे फॉर्म।
अधिकांश स्कूलों में नर्सरी में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा, इसकी हार्ड कॉपी स्कूल में जमा करानी होगी।
सेंट फेलिक्स स्कूल
20 से 22 अक्टूबर तक आनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे, 23 से 25 अक्टूबर तक सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक फॉर्म जमा किए जाएंगे। एक अप्रैल को उम्र थ्री प्लस होनी चाहिए।
सेंट पॉल्स सेकेंड यूनिट के लिए फॉर्म 15 अक्टूबर को दोपहर 2 30 बजे से 4 30 बजे तक मिलेंगे। 31 मार्च 2020 को चार प्लस उम्र होनी चाहिए।
सेंट एंथनीज 21 से 23 अक्टूबर तक आनलाइन फॉर्म, एक अप्रैल 2020 को उम्र फोर प्लस होनी चाहिए।
सेंट फ्रांसिस सिकंदरा एक और दो नवंबर को आनलाइन फार्म भरे जाएंगे। एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2016 के बीच जन्म हुआ हो।
सेंट पेट्रिक्स में चार से छह नवंबर तक आनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। बच्ची की उम्र 31 मार्च 2020 को चार साल होनी चाहिए