आगरालीक्स ..आगरा में 11 वीं की छात्रा के साथ रेप के बाद ब्लैकमेल करने पर स्कूल चेयरमैन के बेटे सहित पांच पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के जगदीश पुरा निवासी छात्रा एक स्कूल में 11 वीं में पढती है, उसकी सतेंद्र उर्फ छोटे से फेसबुक पर चैटिंग होती थी। आरोप है कि सतेंद्र ने उसे एक दिन मिलने बुलाया। बेहोश कर अश्लील फोटो खींच लिए। वीडियो भी बनाया। उसके साथ रेप किया, अश्लील फोटो दिखाकर उसे ब्लकैमेल करना शुरू कर दिया। उसके दोस्त धर्मेंद्र ने भी छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। घरवालों ने वजह पूछी तो उसने बताया कि कुछ लड़के रास्ते में परेशान करते हैं। छात्रा के पिता कॉलेज गए। वहां चेयरमैन से शिकायत की। बताया कि बेटी को रास्ते में मनचले परेशान करते हैं।
चेयरमैन के बेटे पर भी रेप का आरोप
घटना की जानकारी पर स्कूल चेयरमैन के बेटे दीपक धनगर ने भी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसे ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा से कहने लगा कि उसे बदनाम कर देगा। उसने भी छात्रा से रेप किया। विमल और हेमंत ने भी इ छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसे उसकी अश्लील फोटो दिखाकर डराया। उसने स्कूल जाना छोड़ दिया। विमल और सतेंद्र ने सोशल मीडिया पर छात्रा के फोटो वायरल कर दिए। फोटो गांव में ज्यादातर युवकों के मोबाइल पर पहुंच गए। छात्रा डिप्रेशन में चली गई। उसने आत्महत्या का प्रयास किया। जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उसके बाद बेटी को अपने साथ ले गए।