आगरालीक्स… आगरा में ऑनलाइन शॉपिंग से 16 हजार रुपये का मोबाइल बुक किया, घर डिलीवरी में एक हजार रुपये का मोबाइल पहुंचा। उसने कस्टमर केयर से शिकायत की, गंभीरता से नहीं लिया, अब वे पुलिस में शिकायत करेंगे।
लोहामंडी के नयाबांस निवासी दिनेश श्रीवास्तव का बेटा अक्षत श्रीवास्तव नासिक (महाराष्ट्र) में नौकरी करता है। उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग की एक साइट से 20 हजार रुपये का फोन बुक किया था। करीब एक हफ्ते बाद दिनेश के घर पर फोन की डिलीवरी घर पर पहुंची। दिनेश की बेटी ने जब फोन का डिब्बा खोला तो होश उड़ गए। उसमें नोकिया का एक हजार रुपये वाला मोबाइल निकला। दिनेश ने शॉपिंग साइट के कस्टमर केयर पर मामले की शिकायत की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। दिनेश का कहना है कि आगरा में कंपनी के डिलीवरी स्टेशन पर भी उन्होंने कई चक्कर लगाए। लेकिन कोई उनकी सुनने को तैयार नहीं है। दिनेश का कहना है कि वह मामले की पुलिस से शिकायत करेंगे।