Saturday , 22 February 2025
Home टॉप न्यूज़ Dr Tandon Family Issue: Dr Amit Tandon plea for anticipatory bail
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Dr Tandon Family Issue: Dr Amit Tandon plea for anticipatory bail

आगरालीक्स ..आगरा के डॉ अमित टंडन पर 10 हजार का ईनाम घोषित होने के बाद इलाहाबाद में लॉकेशन मिली है, उन्होंने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है, पुलिस डॉ अमित टंडन की धरपकड के लिए दबिश दे रही है।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में 6 सितंबर को डॉक्टर अनुराग टंडन पर हमला हुआ था। घटना में पहले पुलिस को सेट किया गया था। पूर्व विवेचक अनिल कुमार ने धारा 307 हटा दी थी। डॉक्टर वैशाली टंडन का नाम मुकदमे से निकाल दिया था। जानकारी के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की थी। विवेचक को लाइन हाजिर किया गया था। लापरवाही के आरोप में तत्कालीन इंस्पेक्टर हरीपर्वत प्रवीण मान को भी हटाया गया था।
जेल भेजा कर्मचारी राहुल
पुलिस ने आरोपित राहुल को अमहदाबाद से अरेस्ट किया है, कर्मचारी राहुल के बयान ने पुलिस को हैरानी में डाल दिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसे डेढ़ करोड़ रुपये का प्रलोभन दिया गया था। उससे कहा गया था कि वह अपने बयान में यह बोलेगा कि सरिया से प्रहार उसने किया था। ऐसा करने पर उसकी जमानत पर पूरा खर्चा वह उठाएंगे। उसे आजीवन वेतन दिया जाएगा। डेढ़ करोड़ रुपये और दिए जाएंगे। वह घबरा गया। उसने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया था।
उधर, विवेचक अमित कुमार ने डॉक्टर अनुराग टंडन के बयान दर्ज किए। पूर्व विवेचक ने उनके बयानों में भी हेराफेरी कर दी थी। डॉक्टर अनुराग ने अपने बयान में कहा है कि डॉक्टर अमित ने सरिया मारी थी। डॉक्टर वैशाली और राहुल ने उनके हाथ पकड़ लिए थे। उन्होंने अपने बयान में उमाशंकर और दिनेश यादव के नाम भी लिए। दोनों के नाम मुकदमे में भी हैं। उनका आरोप है कि उनके परिवार में रार की मुख्य वजह ये दोनों लोग हैं।
10 हजार का ईनाम
डॉ अमित टंडन पर 10 हजार का ईनाम घोषित किया गया है, पुलिस डॉ अमित टंडन उनकी पत्नी डॉ वैशाली टंडन सहित अन्य की धरपकड के लिए दबिश दे रही है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डॉ अमित टंडन की लॉकेशन इलाहाबाद ​में मिली है, उन्होंने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है।

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: The Agra Taj Car and Bike Rally tomorrow in Agra, there will be a race between 75 bikes and 50 cars

आगरालीक्स…आगरा में रफ्तार का महाकुंभ कल, 75 बाइक और 50 कारों के...

बिगलीक्स

Agra News Video : Family going to Mahakumbh complaint of beaten by Thaba employees in Agra #agra

आगरालीक्स….Agra News : महाकुंभ स्नान करने टेंपो ट्रैवलर से जा रहे परिवार...

बिगलीक्स

Agra News : Woman digital arrest for four days, Dupe Rs 13.41 Lakh#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा की युवती को कूरियर से बैंकाक ड्रग्स...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Jassi Gill & Astha Gill perform today #Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में आज ताजमहोत्सव में जस्सी गिल और...

error: Content is protected !!