Tuesday , 22 September 2026
Home टॉप न्यूज़ St Peters road named as Gargi Sharma Road in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

St Peters road named as Gargi Sharma Road in Agra

181

आगरालीक्स… आगरा की बिटिया सेंट पैट्रिक्स की 11 वीं की छात्रा गार्गी शर्मा की नगर निगम की गाडी के एक्सीडेंट से मौत हो गई, सेंट पीटर्स रोड का नाम गार्गी शर्मा रोड रखा गया है। शनिवार को गार्गी शर्मा रोड का लोकार्पण किया गया।
आगरा में मदिया कटरा निवासी आटो पार्ट विक्रेता आनंद शर्मा की बेटी गार्गी शर्मा सेंट पैट्रिक्स वजीरपुरा रोड में 11 वीं छात्रा थी। 16 अगस्त 2018 को वह स्कूल में रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने गई थी, सुबह 10 30 बजे फॉर्म भरने के बाद वह अपनी स्कूटी से स्कूल से बाहर निकली, उसके पीछे दूसरी स्कूटी से लॉयर्स कॉलोनी निवासी उसकी फ्रेंड सि​दृध्यांशी थी। स्कूल से बाहर निकलते ही पीछे से आ रहे नगर निगम के डंपर ने गार्गी की एक्टिवा को चपेट में ले लिया, इससे वह ​सडक पर गिर गई, डंपर का पिछला पहिया गार्गी के बाएं पैर से होकर निकल गया। हादसे में गार्गी शर्मा का पैर सहित नीचे का हिस्सा बुरी तरह से फट गया। उसे गंभीर हालत में नयति मेडिसिटी में भर्ती कराया गया है। उसको खून देने और मदद के लिए शहरवासी आगे आ रहे हैं, गार्गी की जिंदगी के लिए दुआ की गई।
नेत्रदान किया, अन्य अंग भी करना चाहते थे दान
नयति हॉस्पिटल में गार्गी का एक पैर शरीर से अलग कर दिया गया है जिससे खून का बहाव बंद हो जाए। इसके साथ ही छह और आॅपरेशन भी किए गए हैं। उसका दिल साथ ले रहा है लेकिन शरीर के बडा हिस्से ने साथ देना बंद कर दिया है। मौत के बाद व्रंदावन के बीएचआरसी डॉ श्राफ आईकेयर इंस्टीटयूट में गार्गी का नेत्रदान कराया गया, डॉ जीएस श्रीवास्तव ने बताया कि गर्गी के परिजनों ने नेत्रदान करने के लिए कहा था, इसके बाद नेत्रदान कराया गया। उसकी कॉर्निया ठीक हैं और दो लोगों की जिंदगी में उजाला ला सकती हैं। गार्गी के परिजन दिल सहित अन्य अंग भी दान करना चाहते थे लेकिन यह संभव नहीं हो सका। आपरेशन के बाद से वह वेंटीलेटर पर थी। शनिवार दोपहर तीन बजे नयति हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने गार्गी शर्मा को म्रत घोषित कर दिया।
शहरवासियों ने की मदद, बच जाती बिटिया
गार्गी शर्मा को बचाने के लिए शहरवासियों ने हर संभव मदद की थी, उसकी जान बचाने के लिए अपरिचित भी खून देने के लिए नयति हॉस्पिटल पहुंच गए थे। इसके बाद इलाज में आर्थिक मदद के लिए केनरा बैंक मदिया कटरा में एकाउंट खोला गया था और शहरवासियों ने पैसे जमा किए थे। शहरवासी दुआ कर रहे थे, जिससे गार्गी की जान बच जाए।
नम हुई आंखें
गार्गी की नयति हॉस्पिटल में दोपहर तीन बजे मौत हो गई, उसकी मौत की जानकारी होते ही उसकी मदद सें जुटे शहरवासियों की आंखें नम हो गईं। वे किसी भी तरह से गार्गी की जिंदगी बचाने की कोशिश कर रहे थे, जानते थे कि यह मुश्किल है लेकिन उम्मीद नहीं छोडी थी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Census 2027 Phase 2nd Start in UP from 16th November 2026

आगरालीक्स आगरा सहित उत्तर प्रदेश में जनगणना के पहले चरण में स्वगणना...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Lost Treatment Money, Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance

आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Jewellery & Cash stolen from two houses in Agra

आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में...

बिगलीक्स

Agra News Live: Car hit tree on Fatehabad road, Two youth died in Agra

आगरालीक्स दर्दनाक, आगरा में कार पेड़ से टकराई, भीषण हादसे में दो...

error: Content is protected !!