आगरालीक्स.. आगरा में पत्नी ने होटल में कार्यरत पति को शराब पीने से रोका तो हत्या कर दी, बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के ताजगंज के होटल में कार्यरत संजय निवासी सिलीगुडी अपनी पत्नी अम्रता 42 और 13 वर्षीय बेटी के साथ ताजगंज में रह रहा था। वह शनिवार रात को शराब पीकर घर आया था। पत्नी ने शराब ना पीने के लिए कहा, इसे लेकर विवाद हो गया, पत्नी ने पति को आगे से शराब ना पीने की हिदायत दी, इसी दौरान दोनों के बीच मारपीट होने लगी। संजय ने अपनी पत्नी अम्रता के साथ मारपीट की, इसी दौरान सिर को पकड़कर दीवार में मार दिया, चीख पुकार मचने पर घायल अवस्था में अम्रता को एसएन में भर्ती कराया गया, यहां उसकी मौत हो गई।
बेटी ने पिता पर दर्ज कराया मुकदमा
इस मामले में संजय की 13 वर्षीय बेटी की तहरीर पर पुलिस ने संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।