आगरालीक्स.. आगरा में एक दर्जन जूता कारोबारियों से 50 लाख का माल लेकर शोरूम संचालक फरार हो गया है, कारोबारियों ने थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा में भोला कांप्लेक्स में क्वालिटी फुटवियर के नाम से नई फर्म खोलने की बात कहते हुए अंकित के साथ दो युवकों ने जूता कारोबारियों से संपर्क किया, चार दिन में दो दर्जन से अधिक कारोबारियों से जूते ले लिए। उनसे कहा कि मोटा मुनाफा दिया जाएगा, सबसे कहा कि 17 अक्तूबर तक पूरा पेमेंट कर दिया जाएगा। 17 अक्तूबर को जब व्यापारी पेमेंट लेने पहुंचे तो फर्म पर ताला लगा था। अंकित का फोन स्विच ऑफ था। काफी तलाशने पर भी उसके बारे में जानकारी नहीं लग सकी। वे एजेंट भी नहीं मिले जिन्होंने उससे मिलवाया था। सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर का मीडिया से कहना है कि धोखाधड़ी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
इनसे लिए जूते
अर्जुन नगर निवासी प्रेम सिंह से 136 जोड़ी जूते 15 अक्तूबर को दे दिए। इनकी कीमत तकरीबन 29 हजार रुपये थी। इसी तरह प्रकाश नगर के आकाश ने 45 हजार रुपये, सचिन ने 60 हजार रुपये, लवकुश ने 55 हजार रुपये, पप्पू ने 60 हजार रुपये, उदयभान ने 65 हजार रुपये, मोनू ने 12 हजार रुपये के जूते अंकित के हमीद नगर स्थित गोदाम में पहुंचा दिए।
आरोपी ने दो दिन में पेमेंट का वादा किया गया था। 100 से अधिक कारोबारियों से उसने माल लिया। सबसे कहा था कि 17 अक्तूबर तक पूरा पेमेंट कर दिया जाएगा। 17 अक्तूबर को जब व्यापारी पेमेंट लेने पहुंचे तो फर्म पर ताला लगा था।