आगरालीक्स ..आगरा में धूप निकल आई है लेकिन प्रदूषण का स्तर कम नहीं हुआ है, एक्यूआई सुबह आठ बजे 170 रिकॉर्ड किया गया है, इसमें मौजूद सूक्ष्म कण से मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
आगरा में प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है, सोमवार को सूक्ष्म कण का स्तर 461 तक पहुंच गया। मंगलवार को भी प्रदूषण का स्तर बढा हुआ है लेकिन धूप निकलने से धुंध छट गई है, इससे राहत मिली है। सुबह आठ बजे एक्यूआई 170 रिकॉर्ड किया गया है, तापमान 30 डिग्री है।
क्या है एक्यूआई
दरअसल, हवा में तमाम तरह की गैस और सूक्ष्म कण होते हैं, इनके औसत को एक्यूआई कहा जाता है। जब जहरीली गैस और सूक्ष्म कण का स्तर बढने लगता है तो एक्यूआई भी बढ जाता है और यह स्वास्थ्य के लिए घातक होता है। इसकी अलग अलग कैटेगरी है। सोमवार सुबह नौ बजे आगरा का एक्यूआई 132 रिकॉर्ड किया गया। इसमें पीएम 2 .5 जिन्हें सूक्ष्म कण कहते हैं इसका स्तर 126 है। ओजोन सल्फर डाई आक्साइड और नाइट्रोजन आक्साइड का स्तर बढा हुआ है।
सांस संबंधी बीमारी से पीडित लोगों को परेशानी
एक्यूआई 132 पहुंचने से सांस संबंधी बीमारी से पीडित लोगों को परेशानी हो सकती है, वह घर से बाहर निकलने से बचें। घर से बाहर निकलने पर मास्क लगा लें।