आगरालीक्स.. आगरा में एक और में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, ये जूता कारोबारी की फैक्ट्री में अधिकारी हैं, पुष्टि होने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया।
आगरा में इटली से 25 फरवरी को लौट कर आए जूता कारोबारी सगे भाई, एक महिला और दो बच्चों में तीन मार्च को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद दिल्ली में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल मे जूता कारोबारी के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को जूता कारोबारी की फैक्ट्री में अधिकारी सहित 39 के सैंपल लिए गए थे, इसमें से शनिवार को 37 की रिपोर्ट आ गई।
फैक्ट्री के अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि
संक्रामक रोग विभाग लखनउ की रिपोर्ट के अनुसार जूता कारोबारी की फैक्ट्री में अधिकारी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, रिपोर्ट आने के बाद इन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

6 में हो चुकी है पुष्टि
अभी तक आगरा के छह लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है और करीब 150 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसके लिए आगरा में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं।
प्रमुख सचिव ने की बैठक
आगरा में छह लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर शनिवार शाम को अमित मोहन प्रसाद , प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आगरा पहुंच गए, उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।

जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट निगेटिव
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर विदेश गईं थी, वे 13 दिन पहले वापस आई हैं, उन्हें सर्दी जुकाम होने पर सैंपल लिए गए थे। जांच में कोरोना वायरस निगेटिव आया है।