आगरालीक्स ..आगरा के एक कारोबारी लापता हो गए हैं, उनका कोई पता नहीं चला है, पुलिस की टीम टीम बनाई गई हैं।
आगरा के एमआईजी ब्लॉक शहीद नगर निवासी 40 साल के सचिन गुप्ता की किनारी बाजार में गीतांजलि ज्वैलर्स है। सचिन गुप्ता पत्नी नम्रता गुप्ता, बेटा शौर्य और बेटी आरोही के साथ रहते हैं, घर पर नीचे पिता आजाद कुमार गुप्ता रहते हैं। सचिन गुप्ता सुबह अपने बेटे को बाइक से बालूगंज स्थित स्कूल छोडने गए थे, वहां से आठ बजे घर लौट आए। 8 30 बजे हर रोज की तरह टहलने चले गए, करीब एक घंटे तक बापस नहीं आए तो परिजनों को चिंता होने लगी।
मोबाइल को चार्जिंग पर लगा छोड गए
सचिन गुप्ता के पिता घर पर नीचे रहते हैं, उनका एत्मादपुर में ज्वैलरी का बडा काम है, बेटे के एक घंटे तक वापस ना आने पर उन्होंने मोबाइल पर कॉल किया। मोबाइल घर पर ही चार्जिंग में लगा हुआ था, इससे परिजनों के होश उड गए, उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
तीन टीमें की गईं गठित, खंगाले सीसीटीवी
इस मामले में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं, इन टीमों ने सचिन गुप्ता के घर के आस पास के सीसीटीवी खंगाले लेकिन कोई पता नहीं चला है, पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।