आगरालीक्स… आगरा में 10 रुपये का मास्क 150 रुपये में बेचने पर आगरा हेल्प लाइन फार्मेसी सील, आगरा में चार मेडिकल स्टोर मास्क की कालाबाजारी करने पर किए जा चुके हैं सील।
डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन, एलआईयू और ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने सोमवार को आगरा हेल्प लाइन फार्मेसी, सेक्टर चार आवास विकास कॉलोनी पर कार्रवाई की। औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि 10 रुपये का मास्क पहले 100 रुपये और कुछ देर बाद ही 150 रुपये का बेचा गया। आगरा हेल्प लाइन फार्मेसी को सील कर दिया है।
जैन सर्जिको किया गया सील
कोरोना वायरस से सहमे लोगों को ब्लैक में मास्क बेच रहे जैन सर्जिकल को किया सील, तीन दिन में चार मेडिकल किए गए सील, एक दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोरों की जांच।
डीएम के निर्देश पर औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने शनिवार को ब्लैक में मास्क बेचने वालों पर कार्रवाई की। औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि लेडी लॉयल हॉस्पिटल के सामने स्थित जैन सर्जिकल पर 12 रुपये को मास्क को 100 रुपये में बेचा जा रहा था, इसे सील कर दिया है।
कांग्रेस नेता सहित तीन मेडिकल स्टोर किए सील
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि 5 मार्च को एलआईयू इंस्पेक्टर राजबहादुर सिंह ग्राहक बनकर वर्मा मेडिकल स्टोर, बाग फरजाना पर पहुंचे, इसके संचालक जगदीश वर्मा है, वहां मौजूद कर्मचारी ने 150 रुपये कीमत में खरीदे गए एन 95 मास्क को 350 रुपये में दिया। इसे सील कर दिया है। इसी तरह से ग्राहक बनकर गायत्री मेडिकल एंड सर्जिकल, फव्वारा पर पहुंचे, तीन रुपये की खरीद का मास्क 25 रुपये में दिया जा रहा था, इसे भी सील कर दिया। पॉपुलर मेडिकल स्टोर हॉस्पिटल रोड पर 17 रुपये कीमत का मास्क 70 रुपये में बेचा जा रहा था, इसे भी सील कर दिया है। टीम ने केसरी मेडिकल स्टोर, बी लाल मेडिकल स्टोर और आरके मेडिकल स्टोर पर भी छापा मारा लेकिन यहां मास्क नहीं मिले।
सुधीर मेडिकल स्टोर, राजा की मंडी पर छापा
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि वे खुद सुधीर मेडिकल स्टोर, राजा की मंडी पर ग्राहक बनकर मास्क खरीदने पहुंचे। एन 95 मास्क नहीं था, सामान्य मास्क जो डेढ रुपये से दो रुपये का आता है उसे 25 रुपये का बेच रहे थे। एक अन्य मास्क जो एन 95 नहीं था उसके 300 रुपये ले रहे थे। मास्क और दवा की बिक्री पर रोक लगा दी है।
लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा होगा दर्ज
डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जो भी मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083