आगरालीक्स… आगरा से लापता हुआ सराफा कारोबारी घर लौट आया है, पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि कारोबारी अपनी मर्जी से गया था, उसकी तीन लॉटरी ठप हो गईं थी, इससे परेशान था, आगरा से वह पठानकोट चला गया था, वहां से रविवार देर रात वह वापस घर आ गए।
आगरा के एमआईजी ब्लॉक शहीद नगर निवासी 40 साल के सचिन गुप्ता की किनारी बाजार में गीतांजलि ज्वैलर्स है। सचिन गुप्ता पत्नी नम्रता गुप्ता, बेटा शौर्य और बेटी आरोही के साथ रहते हैं, घर पर नीचे पिता आजाद कुमार गुप्ता रहते हैं। सचिन गुप्ता शनिवार सुबह अपने बेटे को बाइक से बालूगंज स्थित स्कूल छोडने गए थे, वहां से आठ बजे घर लौट आए। 8 30 बजे हर रोज की तरह टहलने चले गए, करीब एक घंटे तक बापस नहीं आए तो परिजनों को चिंता होने लगी।
मोबाइल को चार्जिंग पर लगा छोड गए
सचिन गुप्ता के पिता घर पर नीचे रहते हैं, उनका एत्मादपुर में ज्वैलरी का बडा काम है, बेटे के एक घंटे तक वापस ना आने पर उन्होंने मोबाइल पर कॉल किया। मोबाइल घर पर ही चार्जिंग में लगा हुआ था, इससे परिजनों के होश उड गए, उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
रविवार रात को को लौट आए
सीओ सदर विकास जायसवाल का मीडिया से कहना है कि रविवार देर रात सचिन गुप्ता अपने घर लौट आया। पुलिस पूछताछ करने गई। सचिन ने बताया कि उसके लाखों रुपये फंस गए हैं। उसे कई लोगों का भुगतान करना है। लॉटरी चलाता था। उसमें शामिल लोगों ने लॉटरी उठा लीं। जब अगली किश्त देने की बारी आई तो पीछे हट गए। इस कारण परेशान था, शनिवार को विक्टोरिया पार्क से ऑटो में रामबाग पहुंचा। वहां से बस से गाजियाबाद चला गया। वहां से पानीपत के लिए ट्रेन पकड़ी। वहां से पठानकोट पहुंच गए। रातभर पठानकोट स्टेशन पर रहा। वहां से ट्रेन में बैठकर दिल्ली लौट आया। दिल्ली से आगरा आ गया।