आगरालीक्स… आगरा में होली पर हुडदंग और नशे में धुत होकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने सख्ती की, शहर में जगह जगह बैरियर लगाकर चेकिंग की गई, नशे में धुत लोगों को पुलिस हवालात ले गई।
आगरा में होली पर 60 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। सभी बैरियरों पर चेकिंग की गई । नशे की हालत में मिलने पर पुलिस थाने ले गई, हवालात में रखा जाएगा। सड़कों पर वाहन तेज रफ्तार दौड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण पर रहे।
एसएसपी ने खिलाई मिठाई
एसएसपी बबलू कुमार ने डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को मिठाई खिलाई, उन्हें प्रोत्साहित किया।
ये किया तो पुलिस ने की कार्रवाई
जबरन किसी पर रंग नहीं डालें।
‘ महिलाओं और युवतियों को जबरन रंग लगाने का प्रयास नहीं करें।
‘ अपने परिवार, दोस्तों और पहचान वालों के साथ ही होली खेलें।
‘ चंदन और गुलाल से होली खेलें। कीचड़ का प्रयोग नहीं करें।
‘ दोपहिया वाहन वालों पर गुब्बारे फेंककर नहीं मारें।
‘ सड़क घेरकर डांस नहीं करें। गली का रास्ता बंद करके डीजे नहीं लगाएं।
‘ दोपहर बाद होली नहीं खेलें।
‘ नशे में हुड़दंग नहीं करें। बेहतर होगा त्योहार मोहब्बत से मनाएं।
‘ दोपहिया वाहन पर तीन सवारी नहीं चलें।
‘ दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करें। यह आपकी सुरक्षा के लिए है।