आगरालीक्स.. आगरा में होली पर झगडे की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, दारोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, पुलिस ने छह को मौके से अरेस्ट किया है।
आगरा में होली पर जगदीशपुरा के किशोरपुरा में आकाश और मंगल के परिवार में झगडा हो गया, दोनों तरफ से लात घूंसे चलने के साथ पत्थर फेंके। पथराव की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया, उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराया, इसी दौरान लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिए। पुलिस पर पथराव करने से दारोगा अवनीत मान, एसआई सुधीर राठी, सिपाही राजवीर सिंह चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। हालात बिगडने पर पुलिस पफोर्स बुला लिया गया, पुलिस ने मौके से आकाश, बबलू, भीमसेन, मंगल सिंह, छोटी और निशा को हिरासत में ले लिया, इन सभी को जेल भेज दिया गया है।