Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Corona Agra Update: Brazil Tourist & 15 other sample taken in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Corona Agra Update: Brazil Tourist & 15 other sample taken in Agra

127

आगरालीक्स.. आगरा में ब्राजील से आए पर्यटक, समता एक्सप्रेस से आए पिता और उनके बेटे सहित 16 के सैंपल लिए गए, थाना हरीपर्वत क्षेत्र में रात को स्पेन से घूमकर आए डॉक्टर के घर टीम पहुंची। पुलिस भी साथ में थी, चार लोग स्पेन घूमकर मार्च में लौटे हैं। उनसे कहा गया है कि मंगलवार को जिला अस्पताल में अपनी स्क्रीनिंग करा लें।
आगरा में रविवार को कोरोना की जांच के लिए 13 सैंपल भेजे गए थे, इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार को गाइड अपने साथ ब्राजील के पर्यटक को लेकर पहुंचा, उसके जिला अस्पताल में सैंपल लिए गए। कंट्रोल रूम में सूचना मिली की समता एक्सप्रेस से पिता और उनका बेटा आ रहे हैं, ये संदिग्ध हो सकते हैं, रैपिड रेस्पोंस टीम उन्हें घर से ले आई, ऐहतियातन जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के साथ सैंपल लिए गए हैं। इस तरह
आठ में हो चुकी है पुष्टि
आगरा में खंदारी निवासी जूता कारोबारी, उनके दोनों बेटे, बडे बेटे की बहू, फैक्र्टी में मैनेजर, उनकी पत्नी के बाद बेंगलुरु से आगरा आई युवती में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, आगरा में आठ मरीजों में पुष्टि हो चुकी है। यूपी में अभी तक 13 कोरोना वायरस के केस आए हैं, इसमें से 8 केस आगरा के हैं।
तीन डिस्चार्ज
कोरोना वायरस से संक्रमित जूता कारोबारी, उनका छोटा बेटा, बडे बेटे की बहू दिल्ली से डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं। दिल्ली में चार भर्ती हैं और युवती का इलाज आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।
स्कूल कॉलेज बंद
आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के थर्ड फेज में हम पहुंच चुके हैं, आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि महामारी अधिनियम 1897 की शक्तिओं का हवाला देते हुए आदेश जारी किया है कि आगरा के सभी कान्वेंट मिशनरी, राजकीय, उच्च तकनीकी, व्यावसायिक शिक्षण संस्थान की समस्त कक्षा और आंतरिक परीक्षा 23 मार्च तक स्थगित कर दी गई हैं, स्कूल में बोर्ड परीक्षा और अनिवार्य प्रतियोगी परीक्षा ही कराई जा सकेंगी।
कोचिंग भी बंद
स्कूलों के साथ ही कोचिंग भी बंद रहेंगे, यहां कोई परीक्षा भी नहीं होगी, 23 मार्च तक कोचिंग भी बंद कर दिए गए हैं।
मल्टीप्लेक्स, क्लब, सिनेमाघर, स्वी​मूंग पूल 31 मार्च तक पूरी तरह से प्रतिबंधित
डीएम के आदेश के अनुसार, मल्टीप्लेक्स मल्टीप्लेक्स, क्लब, सिनेमाघर, स्वी​मूंग पूल 16 मार्च से 31 मार्च तक पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं, लोगों से अपील की गई है कि भीड वाले इलाकों में ना जाएं।
यहां करें संपर्क
सीएमओ 9582222392
जिला अस्पताल एसआईसी 9837091177
एसएन प्राचार्य 9412202998
लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा होगा दर्ज
डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जो भी मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083

फाइल फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

error: Content is protected !!