आगरालीक्स .(पूरी खबर).., आगरा का ताजमहल 372 साल में दूसरी बार 15 दिन के लिए बंद हुआ है, पहले ताजमहल रात में भी खुलता था, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद रात में खुलना बंद हो गया।
कोरोना संक्रमण के चलते संस्क्रति मंत्रालय ने ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित देश के स्मारक 31 मार्च तक बंद कर दिए हैं। ऐसे में मंगलवार को सुबह ताजमहल का दीदार करने पहुंचे पर्यटक निराश हुए, ताजमहल सूर्योदय के समय खुल जाता है लेकिन पर्यटक पहुंचे तो ताजमहल बंद था।
372 साल में दूसरी बार 15 दिन के लिए बंद हुआ ताजमहल
आगरा का ताजमहल 1632 से 1648 के बीच में बनकर तैयार हुआ, इस तरह ताजमहल 372 साल पुराना है, इन 372 साल में ताजमहल दूसरी बार 15 दिन के लिए बंद हुआ है।
1971 में भारत पाकिस्तान की जंग के दौरान ताजमहल पर पर्यटकों का प्रवेश 15 दिन के बंद कर दिया गया था
17 मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते ताजमहल को पर्यटकों के लिए 31 मार्च तक बंद किया गया है
सात दिन के लिए बंद किया गया ताजमहल
1978 की बाढ में ताजमहल सात दिन के लिए बंद किया गया था, उस समय बाढ का पानी पूरे शहर में आ गया था
1984 में बंद हुआ ताज का रात्रि दीदार
ताजमहल रात 12 बजे तक खुलता था लेकिन 1984 में तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दंगे हुए, इसके चलते ताजमहल का रात में खुलना बंद कर दिया गया, ताजमहल सुबह और शाम खुलने लगा। पूर्णिमा पर ताजमहल पर मेला लगता था, तीन दिन का मेला भी बंद कर दिया गया। अब ताजमहल सूर्योदय से सुर्यास्त तक खुलता है और शुक्रवार को बंद रहता है।
शाहजहां उर्स पर भी बंद रहेगा ताजमहल
ताजमहल पर शाहजहां का उर्स 21 से 23 मार्च तक मनाया जाएगा, इन तीन दिनों में ताजमहल पर प्रवेश निशुल्क रहता है और मुख्य कब्र भी खोल दी जाती हैं लेकिन इस बार उर्स पर भी ताज बंद रहेगा।