आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने पर संदिग्धों को होटल में रखा जाएगा, होटल को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है, 45 कमरे प्रशासन ने ले लिए हैं, एसएन में इलाज किया जाएगा। इमरजेंसी को आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है।
आगरा में कोरोना वायरस के आठ केस आ चुके हैं, ये सूपी में सबसे अधिक है, अच्छी बात यह है कि आठ में से सात पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। कोरोना संक्रमित युवती का एसएन में इलाज चल रहा है, उसके सैंपल जांच के लिए दोबारा भेजे गए हैं। शुक्रवार को आगरा में 21 नए लोगों को सैंपल लिए गए, इंग्लैंड से लौटी युवती और दुबई से लौटे युवक सहित तीन भर्ती किए गए हैं।
होटल को बनाया क्वारंटाइन सेंटर
आगरा में कोरोना का संक्रमण फैलने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है, एक होटल के 45 कमरों को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है, पांच होटल चिन्हित किए गए हैं जिन्हें क्वारंटाइन सेंटर बनाया जाएगा। इन कमरों की चाबी प्रशासन ने अपने पास ले ली है।
एसएन में होगा इलाज
कोरोना के मरीजों का इलाज एसएन में किया जाएगा, एसएन की इमरजेंसी को ही आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है, जिला अस्पताल में मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे।
31 मार्च तक मॉल बंद
मल्टीप्लेक्स के बाद मॉल बंद कर दिए गए हैं, 31 मार्च तक आगरा का कोई मॉल नहीं खुलेगा, (दैनिक उपभोग हेतु जरूरी सामान के प्रतिष्ठानों को छोड़कर) आगरा के डीएम पीएन सिंह के 20 मार्च को तत्काल प्रभाव से मॉल बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
आधार सेवा केंद्र संजय प्लेस 27 मार्च तक बंद
कोराना वायरस की रोकथाम के लिए आधार सेवा केंद्र 27 मार्च तक बंद कर दिया गया है। यहां काम नहीं होगा। आंबेडकर विवि में समस्याओं को लेकर आ रहे छात्रों के प्रवेश को दो अप्रैल तक बंद करने की कर्मचारियों द्वारा मांग की गई है।
स्कूल कॉलेज दो अप्रैल तक बंद
आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण थर्ड फेज में हम पहुंच चुका हैं, आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि महामारी अधिनियम 1897 की शक्तिओं का हवाला देते हुए आदेश जारी किया है कि आगरा के सभी कान्वेंट मिशनरी, राजकीय, उच्च तकनीकी, व्यावसायिक शिक्षण संस्थान की समस्त कक्षा और आंतरिक परीक्षा बंद कर दी हैं। पहले 23 मार्च तक स्थगित कर बंद किए गए थे अब केंद्र सरकार की नई एडवाइजरी के अनुसार स्कूल, कोचिंग 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने दो अप्रैल तक स्कूल कॉलेज बंद करा दिए हैं, परीक्षा भी नहीं होगी।
मल्टीप्लेक्स, क्लब, सिनेमाघर, स्वीमूंग पूल 31 मार्च तक पूरी तरह से प्रतिबंधित
डीएम के आदेश के अनुसार, मल्टीप्लेक्स मल्टीप्लेक्स, क्लब, सिनेमाघर, स्वीमूंग पूल 16 मार्च से 31 मार्च तक पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं, लोगों से अपील की गई है कि भीड वाले इलाकों में ना जाएं।
ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी 31 मार्च तक बंद
आगरा का ताजमहल 372 साल में दूसरी बार 15 दिन के लिए बंद हुआ है, पहले ताजमहल रात में भी खुलता था, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की मौत के बाद रात में खुलना बंद हो गया।
कोरोना संक्रमण के चलते संस्क्रति मंत्रालय ने ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित देश के स्मारक 31 मार्च तक बंद कर दिए हैं। ऐसे में मंगलवार को सुबह ताजमहल का दीदार करने पहुंचे पर्यटक निराश हुए, ताजमहल सूर्योदय के समय खुल जाता है लेकिन पर्यटक पहुंचे तो ताजमहल बंद था।