आगरालीक्स …आगरा में अंग्रेजी, देसी और बीयर के ठेके खुलते ही एक करोड की बिक्री हो गई, शराब के ठेकों का स्टॉक खत्म हो गया है, ऐसे में तमाम ठेके बंद रहे। वहीं, ठेके खुलते ही लोगों ने स्टॉक कर लिया, इससे गुरुवार को शराब के ठेकों पर बहुत कम भीड दिखाई दी।
आगरा में मंगलवार से देहात में शराब की दुकानें खोल दी गईं थी, आगरा के शहरी क्षेत्र में नगर निगम के 100 वार्ड और देहात के हॉट स्पॉट एरिया में शराब की दुकानें नहीं खोली गईं। बुधवार को खराब की दुकानों से रिकॉर्ड सेल हुई, सुबह से शाम सात बजे तक ठेकों पर लोगों की लाइन लगी रही, इससे 60 हजार देसी शराब, 30 हजार अंग्रेजी शराब और 17 हजार लीटर बीयिर की बिक्री हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करीब एक करोड की शराब की एक दिन में ही बिक्री हो गई। इससे शराब के ठेकों का स्टॉक खाली हो गया, स्टॉक खाली होने के बाद गुरुवार को तमाम ठेके बंद रहे। वहां कोई ग्राहक नहीं आया।
नहीं लगी लाइन
शराब के ठेके खुलते ही लोगों ने स्टॉक कर लिया, इसके चलते गुरुवार को शराब के ठेकों पर लोगों की लाइन नहीं लगी, अधिकांश ठेके खाली रहे। बहुत कम लोग ही शराब के ठेकों पर पहुंचे, यहां पुलिस भी तैनात की गई, जिससे सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर सकें।