आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 42 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 743 पहुंच गई है। इसमें एक लैब के कर्मचारी, गर्भवती महिला सहित अलग अलग क्षेत्र में काम करने वाली लोग शामिल हैं।
आगरा में शनिवार को कोरोना के 42 नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 743 पहुंच गई है, इसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। बसई केला निवासी 22 साल की गर्भवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है। कोरोना पॉजिटिव की सूची में तीन वे लोग भी शामिल हैं, जो बाहर से लौटे हैं। इसमें से 34 साल के एक युवक हैं। 70 साल के बुजुर्ग, शाहगंज निवासी 40 साल की महिला शामिल हैं। 34 साल के ताजगंज निवासी, 55 साल के आवास विकास कॉलोनी निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। 34 साल की बोदला निवासी महिला, 46 साल के जगदीशपुरा निवासी युवक में कोरोना पॉजिटिव आया है।
417 मरीजों का चल रहा इलाज, 305 हुए डिस्चार्ज
कोरोना के 417 मरीजों का इलाज चल रहा है, अभी तक 305 मरीज पूरी तरह से डिस्चार्ज हो चुके हैं, उनकी छुटटी कर दी गई है और घर पहुंच गए हैं। अभी तक 9196 सैंपल लिए जा चुके हैं, कोरोना संक्रमित 21 की मौत हुई है।
