आगरालीक्स …आगरा के फोर्ट स्टेशन पर ट्रेन में गर्भवती का प्रसव कराया गया, बेटी पैदा होने पर टीम ने जश्न मनाया। ट्रेन का स्टॉपेज नहीं था, प्रसव पीडा होने पर ट्रेन रोकी गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जामनगर से मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर जा रही थी, ट्रेन में छपरा बिहार की रहने वाली नौ महीने की गर्भवती अपने पति सत्येंद्र के साथ यात्रा कर रही थी। ट्रेन भरतपुर से आगरा की तरफ चली, इसी दौरान ममता को प्रसव पीडा होने लगी, टीटीई को सूचना दी गई, उन्होंने आगरा फोर्ट स्टेशन के कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी। ट्रेन शुक्रवार सुबह 4 45 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पर पहुंची। यहां पहले से ही टीम खडी हुई थी, कोच को खाली करायाग या। महिला का प्रसव कराया, उसने बच्ची को जन्म दिया।
गर्म पानी, चाय कराई उपलब्ध
वाणिज्य विभाग के निरीक्षक घनश्याम मीना ने बताया कि ट्रेन का आगरा में ठहराव नहीं था, प्रसव पीडा होने पर ट्रेन को रोका गया। करीब एक घंटे तक ट्रेन आगरा फोर्ट स्टेशन पर खडी रही। डॉ एसके सिंह की टीम ने प्रसव कराया, प्रसव के बाद प्रसूता को गर्म पानी, चाय और बिस्किट दिए गए। इसके बाद स्पेशल ट्रेन रवाना हुई।